फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रकम हड़पने के लिए खुद ही रची थी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने व्यापारी की रकम हड़पने के लिए खुद लूट की साजिश रची थी। दो आरोपी लखनऊ और तीन गुजरात से पकड़े गए हैं। आरोपियों के पास से एक करोड़ 23 लाख रुपये, एक एक्सयूवी, दो बाइक, एक आईफोन और एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक 24 अक्तूबर को गुजरात निवासी प्रग्नेश कुमार ने लूट की सूचना दी थी। प्रग्नेश ने बताया था कि वह अपने मालिक के रुपये लेकर गाड़ी से गुजरात से निकला था। रकम लखनऊ में देनी था। बताया कि औरंगाबाद अंडरपास के पास दो बाइक पर सवार बदमाशों ने रुपये लूट लिए थे। इस शिकायत पर 25 अक्तूबर को आशियाना थाने में लूट की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच को मामले की पड़ताल के लिए लगाया गया था।
पुलिस ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के मार्गों पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखी। पता चला कि घटना में शामिल लोगों के शिकायतकर्ता से पुराने संबंध हैं। इसके बाद प्रग्नेश से गहनता से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और वारदात की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि रकम हड़पने के लिए उसने अपने साथियों से लूट करवाई थी। पुलिस ने फिरोजाबाद के नसीरपुर स्थित अतापुर निवासी सुमित यादव, मैनपुरी के पहलालपुर बमहल निवासी सत्यम और प्रग्नेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक टीम गुजरात भेजी गई, जहां से जय कुमार पटेल और यश कुमार को गिरफ्तार किया गया। सुमित और सत्यम के पास से लूट की धनराशि में से 59 लाख रुपये, एक सोने का सिक्का, मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने लूट की रकम से ही दोनों बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन

एक अन्य आरोपी की तलाश
घटना में फिरोजाबाद के चिराग सिंह यादव की भूमिका भी उजागर हुई है। पुलिस चिराग की तलाश कर रही है। पुलिस ने जय और यश के पास से 64 लाख रुपये और घटना में शामिल गाड़ी बरामद की है। सुमित के खिलाफ पहले से पांच एफआईआर दर्ज है। वहीं, सत्यम पर तीन प्राथमिकी दर्ज है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें