फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्याः आबादी में पहुंचा बारहसिंघा, दुकान में घुसा, मालिक ने किया बंद

Thu, 26 Dec 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या के मया बाजार में दुकान में घुसा बारहसिंघा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में दलपतपुर मांझा की तरफ से बुधवार सुबह एक बारहसिंघा भागता हुआ मया बाजार की तरफ आया और कनकपुर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुस गया। दुकानदार बारहसिंघा केे अचानक दुकान में घुस जाने से घबराकर दुकान छोड़ बाहर भाग खड़ा हुुआ और बाहर से दुकान में ताला लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी-926 टीम नेे वन विभाग को सूचना दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को बंद दुकान से पकड़कर टिकरी जंगल भेज दिया।

वन दरोगा संतराम भारती ने बताया की वनरक्षक बीर बहादुर सिंह, शिव प्रसाद यादव राम प्रवेश पांडेय की मदद से जाल लगाकर बारहसिंघा को पकड़ लिया गया। जिसकी उम्र लगभग 12 से 15 साल आंकी जा रही है। घटना कौतूहल का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें