फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में कर्मचारियों ने दिया धरना, नौ कर्मचारियों की संबद्धता खत्म करने को लेकर मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को कर्मचारियों ने संविदा समाप्त करने के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संस्थान में नौ कर्मचारियों की संबद्धता खत्म करने को लेकर मामला गरमाया हुआ है। भड़के कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
कर्मचारियों की मांग पर संस्थान की निदेशक ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। निदेशक ने उनको सोमवार तक मसला सुलझाने का वादा किया। इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव, लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, मंत्री राजेश श्रीवास्तव, डी एस पांडेय, एक्सरे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष आरकेपी सिंह, राजेश शुक्ला व अनिल प्रताप सिंह इसमें शामिल हुए।
महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि विलय के बाद लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों को संस्थान में प्रतिनियुक्त व संबद्ध किया गया।
संबद्ध नौ कर्मचारियों की गलत तैनाती संबंधी गलत सूचनाएं उच्च अधिकारियों को भेजी गई। इस वजह से इन्हें प्रतिनियुक्त पर नहीं किया।
अब कोरोना काल में इनकी संबद्धता खत्म की जा रही है। यह गलत है। इसलिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें