फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लारी में दिल के मरीजों पर स्टाफ संकट की मार, नए भवन में 92 में सिर्फ 28 बेड पर हो रही भर्ती

विज्ञापन
बंद पड़ा वार्ड।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लारी कार्डियोलॉजी विभाग का 92 बेड का नवनिर्मित भवन स्टाफ की कमी के कारण उद्घाटन के करीब 13 माह बाद भी पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो सका है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार भवन, आधुनिक उपकरण और बेड उपलब्ध होने के बावजूद अधिकांश वार्ड खाली पड़े हैं। दूसरी ओर, हाल ही में भर्ती किए गए करीब 80 कर्मचारियों की जॉइनिंग भी लंबित है। इसका सीधा असर हृदय रोगियों को मिलने वाली उपचार सुविधाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


नए भवन में केवल 28 बेड पर ही मरीज भर्ती
लारी कार्डियोलॉजी की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से अधिक और इमरजेंसी में 150 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। पुराने भवन के करीब 80 बेड लगभग हमेशा भरे रहते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 14 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भवन का उद्घाटन किया था। इससे विभाग की क्षमता 176 बेड तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वर्तमान में नए भवन में केवल 28 बेड पर ही मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।



धूल फांक रहीं आधुनिक सुविधाएं
नए भवन में दो कैथ लैब, 3-डी व 4-डी ईको मशीन, 150 इन्फ्यूजन पंप और दो ऑटोमैटिक डिफिब्रिलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित हैं। उम्मीद थी कि सुविधाएं बढ़ने से मरीजों की वेटिंग कम होगी और किसी को इलाज के बिना नहीं लौटना पड़ेगा, लेकिन हकीकत यह है कि सुविधाएं बढ़ने के बावजूद ओपीडी की भीड़ और अपॉइंटमेंट की लंबी प्रतीक्षा आज भी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


80 कर्मियों को नहीं मिल रही तैनाती
एक तरफ टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की कमी का रोना है, वहीं, केजीएमयू में नियमित पद पर तैनात नव नियुक्त 80 कर्मचारी खाली बैठे हैं। यहां जॉइनिंग के दो महीने बाद भी नवनियुक्त कर्मचारियों को विभागवार तैनाती नहीं दी गई है। इन कर्मियों की विभागवार तैनाती प्रशासनिक स्तर पर अटकी हुई है। इससे मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। नई भर्ती का मकसद सेवाओं को मजबूत करना था। इन 80 कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन उनसे सेवाएं नहीं ली जा रहीं।



Iलारी कार्डियोलाॅजी के नए भवन के सभी बेडों पर मरीजों की भर्ती और इसके सुचारु संचालन के लिए बड़ी समस्या नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों के कमी की थी, जो अब पूरी हो गई है। आवश्यक चिकित्सकों की संविदा पर भर्ती कर ली गई है। अगले एक सप्ताह में लारी के नए भवन में सभी 92 बेडों पर मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। I
विज्ञापन

I- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें