लोहिया में आईसीयू में जूते पहने तीमारदार।
लखनऊ। लोहिया संस्थान की वेंटिलेटर यूनिट में प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। कर्मचारी और तीमारदार जूते पहनकर यूनिट में घूम रहे हैं। इन्हें यूनिट में प्रवेश करने से पहले शू-कवर मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। इससे गंभीर मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
संस्थान में इमरजेंसी वार्ड के पास आईसीयू-एचडीयू है। कर्मचारी और तीमारदार इसमें बिना कवर किए जूते पहनकर मरीजों के बेड तक पहुंच रहे हैं। यहां तीमारदारों को मास्क लगाने के लिए भी नहीं कहा जा रहा है। कर्मचारी एक ही वक्त में कई मरीजों को हाथ लगा रहे हैं। डॉक्टर की सलाह पर इलाज की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
आईसीयू-एचडीयू यूनिट में लोग बिना रोकटोक आ-जा रहे हैं। इससे गंभीर मरीजों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी के मुताबिक, आईसीयू-एचडीयू के प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। कर्मचारी व तीमारदार जूते पहनकर घूम रहे हैं तो इसे रोका जाएगा।
लोहिया में आईसीयू में जूते पहने तीमारदार।
लोहिया में आईसीयू में जूते पहने तीमारदार।