फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खोद दी स्टेडियम की जमीन, बेच दी मिट्टी

Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली।
विज्ञापन

परशदेपुर रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास स्टेडियम की जमीन पर ही माफियाओं ने अवैध खनन करते हुए करीब 150 घन मीटर मिट्टी बेच दी। बुधवार शाम शिकायत पर खनन अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी मौके पर पहुंचे तो माफिया भाग खड़े हुए।इस दौरान एक जेसीबी को सीज करा दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस के पास ही खेल विभाग की साढ़े चार एकड़ जमीन है, जिसपर खेलो इंडिया के तहत साढ़े चार करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण होना है। बुधवार शाम खनन अधिकारी उमाकांत व जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम को शिकायत मिली कि संबंधित जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। इसपर दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे तो खनन होते मिला। इसपर वहां मौजूद जेसीबी ( यूपी 33 एटी 8935) को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि करीब 15 दिनों से मिट्टी खनन हो रहा था। विरोध करने पर माफिया धमकी देकर चुप करा देते थे।
विज्ञापन

मामले में खनन अधिकारी ने बताया कि करीब 150 घन मीटर मिट्टी की खुदाई की गई है। जेसीबी मालिक का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

बहुउद्देशीय हाल बनेगा, होंगे हर खेल
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिस जमीन पर मिट्टी खनन कराया जा रहा था, वहां बहुउद्देशीय हाल बनाया जाना है। इससे स्टेडियम में हॉकी सहित अन्य खेलों के आयोजन में सहूलियत होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही स्टेडियम की जमीन पर कार्य शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन

आखिर कहां रहती है पुलिस और राजस्व कर्मी
स्टेडियम की जमीन पर मिट्टी खनन कई सवाल खड़े कर रहा है। गोरा बाजार, पीएसी से होकर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों का आना-जाना रहता है। यह कार्य काफी समय से चल रहा था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर शहर पुलिस कहां रहती है। यदि पुलिस सजग रहती तो मिट्टी खनन शायद नहीं होता। यही नहीं, राजस्व कर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें