फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खोने पर अब थानों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, इस विशेष काउंटर पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत

Mon, 03 Dec 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कलानिधि नैथानी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में कीमती सामान खोने पर अब थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए हजरतगंज में विशेष कांउटर खोला जा रहा है। जहां राजधानी के सभी थानों की गुमशुदगी दर्ज की जाएगी। जिसका नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा को बनाया गया है।
विज्ञापन


दो दिन के अंदर यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक, सामान खोने के बाद अक्सर फरियादी अपने थानाक्षेत्र में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश करता है। लेकिन थानों पर अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है।

विशेष काउंटर पर शिकायती पत्र मिलने के बाद उसकी एक प्रति पावती के रूप में फरियादी को तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद तहरीर को जीडी में अंकित करने के बाद संबंधित थाने को भेजी जाएगी। हर 15 दिन पर इस विशेष काउंटर का निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नोडल अधिकारी हर महीने भेजेंगे रिपोर्ट

एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : डेमो
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, से एकल खिड़की व्यवस्था को फरियादियों की सुविधा केलिए शुरू किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वह फरियादियों की शिकायतों के संबंध में हर महीने एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को पेश करेंगे। ताकि खिड़की से कोई भी फरियादी निराश न वापस जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें