पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के रोड सेफ्टी चैलेंज को एसएसपी दीपक कुमार ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने इसके लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है।
इस दौरान नियम तोड़ने वालों की फोटोग्राफी कराई जाएगी। जिसे उनके परिवारीजनों को भेजा जाएगा। उनसे सुरक्षा से संबंधित सवाल किया जाएगा। इस अभियान की जद में पुलिसकर्मी और उनके परिवारीजन भी आएंगे।
एसएसपी दीपक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन में बैठते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि चालक व अगली सीट पर बैठने वाला व्यक्ति सीट बेल्ट लगाया है कि नहीं।
इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सड़कों पर विशेष तौर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रोज दो से चार घंटे का समय निर्धारित किया जाएगा।