फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : 10 किलो अफीम की तस्करी एसएसबी ने पकड़ी, पांच नेपाली गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2019 10:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसएसबी व एनसीबी की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से अफीम तस्करों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 किलो 555 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ 16 लाख रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में तीन पुरुष व दो महिला तस्कर शामिल हैं। इनको एनसीबी की टीम लखनऊ लेकर रवाना हो गई है। बड़ी खेप की बरामदगी के बाद नेपाल से हो रही तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगने की संभावना जतायी जा रही है।

नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र के कई जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी तेजी से की जा रही थी। इसकी सूचना नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के अधिकारियों को मिल रही थी। नेपाल से अफीम की बड़ी खेप आने की सूचना मिलने के बाद एनसीबी के अधिकारी शनिवार को रुपईडीहा पहुंचे। यहां सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट विजेंद्र कुमार से एनसीबी टीम के रामकेश, मोहन कुमार, सगीर शारदा व मंजू ने संपर्क साधा। एसएसबी व एनसीबी की संयुक्त टीम ने सीमा पर गहनता से छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे पांच लोगों को रोका गया। इसमें नेपाल के जाजरकोट जिला अंतर्गत घारंगा नलगाड नगर पालिका निवासी धनराज पुत्र लाल बहादुर, रामबहादुर सिंह पुत्र जसूनत सिंह, भक्त बहादुर पुत्र बल बहादुर सिंह, चौसरी कामी पत्नी नरजीत कामी व विमला सिंह पत्नी राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

तलाशी के दौरान इनके पास से बैग में भरा हुआ 10 किलो 555 ग्राम अफीम बरामद हुआ। एसएसबी रुपईडीहा बीओपी के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ 16 लाख रुपये है। नारकोटिक्स की टीम पकड़े गए सभी तस्करों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। आगे की कार्रवाई एनसीबी की टीम वहीं से करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें