फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसएसबी व भारत व नेपाल पुलिस ने की सीमा गश्त

Tue, 31 Dec 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीमा क्षेत्र का गश्त करतेएसएसबी, पुलिस प नेपाल पुलिस के जवान। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। महाकुंभ को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी के तहत सोमवार को एसएसबी, पुलिस व नेपाल पुलिस ने सीमा गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर डोमिनेशन व समन्वय बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


एसएसबी कैंप रनियापुर में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राज कुमार सरोज, एसएसबी कैंप रनियापुर प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान महाकुंभ के मद्देनजर सीमा सुरक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने अपने संपर्क सूत्र साझा किए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जानकारी साझा करने का निर्णय लिया। इसके बाद टीम ने पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आने जाने वालों की सघन जांच की गई। इस दौरान एसएसबी कैंप रनियापुर में 62वीं बटालियन एसएसबी, बलरामपुर कंपनी व नेपाली पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें