फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा : महाभारत के प्रसंगों से किया भक्ति का बखान

विज्ञापन
भागवत कथा सुनाते कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी।
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग स्थित डीएवी कालेज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी ने महाभारत के प्रसंग सुनाए। भीष्म पितामह की कृष्ण भक्ति की कथा सुनाते हुए कहा कि भीष्म को श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप और उनकी लीलाओं का पूर्ण ज्ञान था। वे समझते थे कि श्रीकृष्ण केवल अर्जुन के सारथी नहीं, भगवान हैं, जो धर्म की रक्षा के लिए अवतरित हुए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के संगम की चर्चा करते हुए कहा कि लखनऊ में भी एक आध्यात्मिक संगम चल रहा है, जहां श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भक्ति, श्रद्धा और आस्था के संगम में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। इस दौरान राधारमण लाल के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। भक्तजन राधा संकीर्तन में लीन होकर भजनों का आनंद लेते रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कथा के दौरान विधायक नीरज बोरा, आयोजक अमरनाथ मिश्र, लोकेश अग्रवाल, नवीन गुप्ता, शिवम बंसल, आनंद रस्तोगी, मनोज राय समेत हजारों संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें