फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्री माधव मंदिर का वार्षिकोत्सव 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 64वें वार्षिकोत्सव और श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर मंगलवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस बार श्री माधव मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पांच दिवसीय होगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 24 जून को संगीतमय सुंदरकांड से होगी। 25 को सामाजिक, चिकित्सक व वरिष्ठजनों का सम्मान होगा। 26 को सामूहिक हवन यज्ञ, 27 को श्री जगन्नाथ रथयात्रा और 28 को श्री जगन्नाथ दर्शन के साथ श्रीकृष्ण लीला का कार्यक्रम होगा। इस दौरान लइया मंडी में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्रसाद वितरित किया जाएगा।



प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि इस बार रथयात्रा मार्ग में बदलाव किया गया है। यात्रा डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर से शुरू होकर हसनगंज कोतवाली, डॉ. पन्नालाल बाजार, डालीगंज मानस मंदिर रामलीला मैदान, डालीगंज पुल से बाजार होते हुए मंदिर में ही संपन्न होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, ओमकार जायसवाल, धनश्याम दास अग्रवाल, गोविंद साहू, दिनेश अग्रवाल, राकेश साहू, श्याम जी साहू, दीपक मल्होत्रा, आरुष अग्रवाल, अनुराग साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें