फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेतवन में श्रीलंका के अनुयायियों ने की फूल पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से 45 सदस्यीय दल शनिवार को तपोस्थली पहुंचा। दल के सदस्यों ने भिक्षु दीपालोक के नेतृत्व में जेतवन परिसर में फूल पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा भी हुई।
विज्ञापन

सभा में भिक्षु दीपालोक ने बुद्ध के प्रिय शिष्य अनाथ पिंडक नामक सेठ की कथा सुनाई। पूजन के बाद अनुयायियों ने आनंद बोधि, कौशांबी कुटी, सभामंडप, शिवली स्तूप व अंगुलिमाल स्तूप आदि का भ्रमण भी किया। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी व भिक्षु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें