फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिरंगे के रंग में रंगे चौक-चौराहे

Fri, 26 Jan 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को जिला तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। सभी सरकारी इमारतें, चौक-चौराहे, स्कूलों को सजाया गया। शहीद स्मारक स्थल भी बिजली की झालरों से जगमग दिखा। शुक्रवार को सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, शैक्षिक संस्थाओं समेत विभिन्न स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गणतंत्र दिवस का उल्लास जिले में एक दिन पहले से ही छाने लगा। शुक्रवार को कई जगहों पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय मेंं ध्वज फहराया जाएगा। डीएम हर्षिता माथुर सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में झंडारोहण करेंगी।
तहसील, ब्लॉक, स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। पुलिस लाइंस में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंंह, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन


झंडा, टोपियां खरीदने उमड़े लोग
गणतंत्र दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार में चहल-पहल रही। खासकर बच्चे उत्साहित दिखे। किसी ने टोपी तो किसी ने झंडा खरीदा। शहर के सुपर मार्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर चौराहा, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराहा आदि स्थानों पर लगी दुकानों पर लोगों ने टोपियां, झंडों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें