फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी बनीं जी-20 की ब्रांड एंबेसडर, माउंट एवरेस्ट पर लहरा चुकी हैं तिरंगा

Sat, 21 Jan 2023 07:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी को जी-20 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वह वायुसेना की अधिकारी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा विभाग ने स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी को जी 20 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। तूलिका रानी ने बताया कि भारत द्वारा  G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख नगरों लखनऊ, आगरा, वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर में वैश्विक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे  G-20 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

उन्हें विशेष सचिव उच्च शिक्षा अखिलेश मिश्रा ने आधिकारिक पत्र जारी कर यह सूचना दी है। सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अपने यहां G-20 के कार्यक्रम में स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आमंत्रित करने के लिए सूचित किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व वायु सेना अधिकारी ने माउंट एवरेस्ट पर लहराया था तिरंगा 
स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी पूर्व वायु सेना अधिकारी होने के साथ उत्तर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाली प्रथम महिला हैं। वह एशिया के सर्वोच्च ज्वालामुखी माउंट दामावंद पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला भी हैं। वह अफ्रीका में किलिमंजारो, रूस में एलब्रुस एवं भारत, नेपाल, भूटान तथा ईरान में 24 पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग अभियान करके राष्ट्र का गौरव बढ़ा चुकी हैं। वह एक लेखिका, अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं।

उन्हें रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार सहित 17 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके ब्रांड एंबेसडर बनने से युवाओं एवं महिलाओं में देशभक्ति एवं नवीन प्रेरणा की जागृति होगी। 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी चुनाव आयोग के वोटर जागरूकता कार्यक्रम की भी ब्रांड एंबेसडर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें