फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा की कांति सिंह और सुशील कुमार, भाजपा के उमेश द्विवेदी व अवनीश सिंह ने भरे पर्चे

विज्ञापन
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।
विज्ञापन
लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को स्नातक सीट से सपा की कांति सिंह, भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और बसपा के चंद्र भान मौर्य ने नामांकन किया, जबकि शिक्षक सीट से सपा के सुशील कुमार और भाजपा के उमेश द्विवेदी के अलावा 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। सपा के दोनों प्रत्याशी समेत अधिकांश प्रत्याशी गाजे-बाजे और समर्थकों साथ नामांकन स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षक सीट पर सात और स्नातक सीट पर 12 प्रत्याशी समेत कुल 19 ने परचा भरा। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पांच निर्दलियों ने आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र नाथ मिश्रा, देवेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह और जग जीवन प्रसाद शुक्ल ने परचा भरा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नौ निर्दलियों ने भी परचा दाखिल किया। इनमें हर्षित सिंह, सुशील दुबे, अवनीश पटेल, अवनीश कुमार पांडेय, अवनीश सिंह, अविनाश कुमार सिंह, विजय कुमार, डॉ. स्मिता मिश्रा और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं।

चार ने लिए नामांकन पत्र

सोमवार को चार लोगों ने नामांकन पत्र भी लिए। शिक्षक सीट से रवींद्र कुमार त्रिपाठी, विद्या सागर और धीरेंद्र सिंह तथा स्नातक सीट से अभिषेक कुमार ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी आज समर्थकों के साथ फिर कराएंगे नामांकन
स्नातक सीट भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक सीट भाजपा के उमेश द्विवेदी ने सोमवार को मुहूर्त के हिसाब से अपने नामांकन का एक-एक सेट दाखिल किया। नामांकन स्थल पर दोनों प्रत्याशी सादगी के साथ पहुंचे। न तो उनके गले में कोई माला थी और न ही नामांकन के बाहर कार्यकर्ताओं का काफिला। दोनों के साथ सिर्फ उनके 10-10 प्रस्तावक साथ थे। पूछने पर बताया कि पार्टी की घोषणा के मुताबिक अधिकृत रूप से दोनों प्रत्याशी मंगलवार को गाजे-बाजे और समर्थकों के साथ फिर नामांकन कराएंगे।
कांति सिंह ने शिक्षा, सुशील ने पुरानी पेंशन समस्याएं उठाने का किया वादा
लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कराने वाली समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कराने वाले सुशील कुमार अपने-अपने वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। कांति सिंह वर्ष 2014 से 2020 तक विधान परिषद सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने के साथ शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, शिक्षक सीट से प्रत्याशी सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षकों के लंबित वेतन और सेवा संबंधी मामलों, पदोन्नति, पुरानी पेंशन, स्थानांतरण और रिक्त पदों पर भर्ती जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की गरिमा और सुरक्षित भविष्य को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए कराया नामांकन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें