लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंच परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए हिंदू सम्मेलनों के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह आह्वान हिंदू सम्मेलन में दयानंदनगर के सरसंघचालक मनमोहन ने किया।
रविवार को जुगौली रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे आयोजित हिंदू सम्मेलन में मनमोहन ने कहा कि यह समारोह हिंदुओं में पंच परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्य लाने के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन पंच परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। वक्ता कुलदीप तिवारी ने कहा कि व्यक्ति को सम्मान उसके आचरण, संयम व कर्तव्य के अनुरूप मिलता है। भारत के लोकतंत्र में परिवर्तन हो रहा है, उसकी हम सबको चिंता करने की जरूरत है। वक्ता स्निग्धा चटखंडी व राधा ने पंच परिवर्तनों की व्याख्या की। कार्यक्रम आयोजक विजय कुमार निगम ने कहा कि विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करें। सम्मेलन में नगर कार्यवाहक दीपक, बौद्धिक प्रमुख दयाशंकर, गोमतीनगर वार्ड के पार्षद कौशल किशोर पांडेय ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जय सिंह व जय करन सिंह, नितिन माथुर आदि की उपस्थित रही।
हिंदू जात-पात में न बंटे, संगठित रहें
शिवाजी मार्ग मॉडल हाउस में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हनुमंत धाम के महंत रामसेवक दास महाराज ने कहा कि हिंदू जात-पात में न बंटे, संगठित रहें। एकजुटता से जो किसी भी नफरत से निपटा जा सकता है। इससे पूर्व हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 11 बजे गुरुकुल के बटुक वेद मित्रों के उच्चारण के साथ विधि विधान से हुआ। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता का 15 अध्याय का पाठ किया गया। शिशु मंदिर के बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अनीता तिवारी, देवेंद्र अस्थाना और कमल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। समापन पर समरसता भोज हुआ।
हिंदू सम्मेलन समिति दयानंद के सम्मेलन में पुष्प अर्पित करते समिति के सदस्य। -संवाद
हिंदू सम्मेलन समिति दयानंद के सम्मेलन में पुष्प अर्पित करते समिति के सदस्य। -संवाद
हिंदू सम्मेलन समिति दयानंद के सम्मेलन में पुष्प अर्पित करते समिति के सदस्य। -संवाद