लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने धमाकेदार जीत से आगाज किया। मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने आगरा मंडल को 6-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स काॅलेज को मेरठ हॉस्टल को 7-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की शुरुआत शानदार रही, उसने देवीपाटन मंडल को 5-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश हॉकी के रजनीश मिश्रा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय मौजूद रहे। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और आगरा मंडल के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। पहले क्वार्टर के पहले मिनट में हॉस्टल के शाहरुख ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले ही क्वार्टर में हॉस्टल की टीम ने चार गोल दागे। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। चौथे क्वार्टर में एक बार फिर से हॉस्टल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दो गोल किए और टीम को 6-0 की बढ़त दिलाई जो कि अंत तक कायम रही। हॉस्टल की ओर से शाहरुख ने पहले, प्रहलाद न चौथे, अजय ने 15वें, आतिफ ने 49वें, राघवेंद्र ने नवें और 59वें मिनट में गोल किया। इसके बाद हॉस्टल की टीम को देवीपाटन को हराने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। दूसरे क्वार्टर में लखनऊ को एक, तीसरे में दो और अंतिम क्वार्टर में दो गोल दागने में सफलता मिली। लखनऊ की ओर से सक्षम ने 25वें, 35वें, कप्तान रौनक ने 40वें, अंश ने 49वें और दिशांत ने 52वें मिनट में गोल किये। स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने अलीगढ़ को 2–0, बस्ती ने आजमगढ़ को 4-0, कानपुर मंडल ने आजमगढ़ को 4-0, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने अयोध्या मंडल को 6-1 से मात दी। कानपुर मंडल और बरेली का मुकाबला 1–1, वाराणसी मंडल व प्रयागराज मंडल का मुकाबला 1–1 की बराबरी पर छूटा।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
हॉकी खेलते खिलाड़ी।