फोटो मोहम्मद इमरान--विजय खंड स्थित स्टेडियम में आयोजित राज्य स्थित स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रत
- फोटो : नव संवत्सर महोत्सव में दीपों और लेजर लाइट से जगमगाता शहर के धनोखर सरोवर
लखनऊ। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने पेनाल्टी शूटआउट तक चले मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-2 से हराते हुए राज्य सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 3-3 से बराबर रहा। पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।
खेल के 12वें मिनट में हॉस्टल के शाहरुख अली ने मैदानी गोल करते हुए टीम का खाता खोला। 24वें मिनट में अजय यादव के गोल की बदौलत स्पोर्ट्स कॉलेज ने बराबरी हासिल की। दो मिनट के बाद करन धानुक ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर हॉस्टल को 2-1 से आगे कर दिया। मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में काेई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर के शुरू होते ही हॉस्टल की ओर से तीसरा गोल हुआ। यह गोल शाहरुख अली नाम रहा।
आखिरी मिनटों में कॉलेज की ओर से मो. दानिश ने गोल कर स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें हॉस्टल के गोलकीपर शिवम कुशवाहा ने दो प्रयास रोकते हुए अपनी टीम के पक्ष में जीत 4-2 से कर दी।
इस तरह 7-5 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मौके पर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश मिश्रा, रंजीत राज, अविनाश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।