लखनऊ। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने जीत के साथ राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स हॉस्टल ने बस्ती मंडल को 5-0 और स्पोर्ट्स कॉलेज ने बरेली मंडल को 7-1 से हराया।
प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मे स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने लखनऊ मंडल को 2-0 और चौथे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 3-1 से पराजित किया। मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ का सामना बस्ती मंडल से हुआ। एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया और 5-0 से आसान जीत के साथ अंंतिम चार में जगह बनाई।
विजेता टीम से अभिजीत ने दो गोल दागे, जबकि आतिफ, प्रहलाद और शाहरुख एक-एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ की भिड़ंत बरेली मंडल से हुई। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल की बदौलत 7-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले में विजेता टीम के लिए अरुण पाल और धीरज पाल ने दो-दो गोल किए, जबकि अजय यादव, ऋतिक धानुक व धर्मेंद पाल एक-एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम से जनित ने एक गोल किया।
प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल का सामना लखनऊ मंडल से हुआ। रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने 2-0 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के खिलाड़ियों ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन किया, जबकि दूसरी ओर लखनऊ के खिलाड़ी मिले मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। विजेता टीम से 11वें मिनट में मोहित और 58वें मिनट में मो. आतिफ ने गोल किए।
मो. शाहिद स्टेडियम में सैफई स्पोर्ट्स काॅलेज और स्पोर्ट्स हाॅस्टल झांसी के खिलाड़ी गेंद के लि