चौक स्टेडियम में मुकाबले के दौरान भिड़ते डिवाइन क्लब (पीली) और स्पोर्ट्स कॉलेज (नीली) के खिलाड़
लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने डिवाइन क्लब को 4-0 से करारी मात देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग में मिलानी क्लब और अलीगंज वॉरियर्स के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से बराबर रहा।
चौक स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉलेज और डिवाइन क्लब के बीच मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें युवा खिलाड़ियों से सजी स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने दबदबा कायम किया। खेल के सातवें मिनट में अभिषेक ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए खाता खोला। पांच मिनट के बाद मिशबानुल ने गोल करते हुए अंतर 2-0 तक पहुंचा दिया।
मध्यांतर से ठीक पहले अनुज ने शानदार गोल करते करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज को 3-0 से आगे कर दिया। तीन गोल से पिछड़ने के बाद डिवाइन क्लब का तालमेल पूरी तरह बिखर गया। इसका स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम पूरा फायदा उठाया। खेल के 37वें मिनट में मिशबानुल एक बार फिर एक्शन में आए और उन्होंने डिवाइन की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया।
इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्पोर्ट्स कॉलेज 4-0 से विजयी रहा। लीग के दूसरे मुकाबले में अलीगंज वॉरियर्स की भिड़ंत मिलानी क्लब से हुई। यह मुकाबला बेहद कड़ा रहा। खेल के 23वें मिनट में तुफैल ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए वॉरियर्स को 1-0 से बढ़त दिलाई। 48वें मिनट में मिलानी क्लब को पेनाल्टी मिली जिसमें राजेंद्र ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाते हुए टीम को 1-1 से बढ़त दिलाई। इसके बाद कई प्रयासों के बाद भी कोई गोल नहीं हुआ। यह गोल निर्णायक साबित हुआ और मुकाबला बराबरी पर छूटा।
चौक स्टेडियम में मुकाबले के दौरान भिड़ते डिवाइन क्लब (पीली) और स्पोर्ट्स कॉलेज (नीली) के खिलाड़
चौक स्टेडियम में मुकाबले के दौरान भिड़ते डिवाइन क्लब (पीली) और स्पोर्ट्स कॉलेज (नीली) के खिलाड़