फुटबॉल लीग में शनिवार को भिड़ते खिलाड़ी।
लखनऊ। 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में शनिवार को स्पोर्टिंग एफसी, एलएमसी बी और एपिक स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। स्पोर्टिंग एफसी ने वॉइडवेकर्स एफसी को 1-0 से हराया। एलएमसी बी ने रिवेंजर्स एफसी को 2-0 से मात दी। एपिक स्ट्राइकर्स ने व्हाइट ईगल को 1-0 से शिकस्त दी। कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर दिन के पहले मुकाबले में स्पोर्टिंग एफसी और वॉइडवेकर्स एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। स्पोर्टिंग टीम ने पहले हाफ में आक्रामक रुख अपनाया। मैच के 19वें मिनट में अली ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद वॉइडवेकर्स एफसी ने कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों में से कोई गोल नहीं कर सका और अली का गोल निर्णायक साबित हुआ। एलएमसी बी और रिवेंजर्स एफसी के बीच मुकाबला भी एकतरफा रहा। एलएमसी की ओर से पेनियल ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद लकी ने 39वें मिनट में दूसरा गोल दागकर जीत पक्की कर दी।
रिवेंजर्स एफसी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दिन के आखिरी मैच के 18वें मिनट में बृजेश ने गोल कर एपिक स्ट्राइकर्स को बढ़त दिलाई। व्हाइट ईगल ने बराबरी के लिए प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।