फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी क्लब और सनराइज को पूरे अंक

Wed, 03 Sep 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी क्लब और सनराइज ने अपने मुकाबले आसानी जीत से जीतते हुए जिला फुटबॉल लीग में शानदार शुरुआत की। सिटी क्लब ने अवध क्लब को 3-0 और सनराइज ने टाइटन फुटबॉल क्लब को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में सिटी क्लब का सामना अवध क्लब से हुआ। शुरुआत से ही सिटी क्लब के खिलाड़ी हावी हो गए। 20वें मिनट में धर्मचन्द्र ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला।

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही गिरिजेश और फिर ललित पांडेय ने गोल करते हुए सिटी क्लब को 3-0 से बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुई।

लीग के दूसरे मुकाबले में सनराइज क्लब ने टाइटन क्लब पर 4-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले मे सनराइज के खिलाड़ी छाए रहे, जबकि दूसरी ओर टाइटन क्लब के खिलाड़ी तालमेल के अभाव में संघर्षरत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान विजेता टीम से हरदीप, मींगा, अमित त्रिवेदी और आजाद और पराजित टीम से शौर्य पांडेय एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें