फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में फूट: मायावती बोलीं-मेरे खिलाफ चल रहे हैं षड्यंत्र, फोन आते हैं कि क्या बहन जी बीमार हैं? आकाश पर सवाल

Sun, 13 Sep 2026 06:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Split in BSP: बसपा में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता के जरिए कई सारी बातों से पर्दा उठाया। 
विज्ञापन
आकाश आनंद पर हमलावर मायावती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उन लोगों से सावधान रहने को कहा जो पार्टी से निकाले जाने के बाद उनकी तबीयत के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। बसपा सुप्रीमो ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि बीते एक-दो दिनों से पार्टी के लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि मैं काफी बीमार चल रही हूं। तभी मीडिया में सीधे नहीं आकर बड़े मामले भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर रही हूं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने खुलासा किया कि मेरे निवास स्थान पर पार्टी इंचार्ज आलोक कुमार के पास कल रात करीब 10:04 बजे पर आकाश आनंद का फोन आया था। उन्होंने पूछा कि बहनजी क्या बीमार हैं। उनका स्वास्थ्य कैसा है। आलोक ने जवाब में कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं। आकाश ने यह बात मुझे नहीं बताने की बात कहकर फोन रख दिया। इस मामले में आकाश की यह मानसिकता सही या गलत भी हो सकती है क्योंकि आकाश अभी अपने दिमाग से नहीं बल्कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से ही काम कर रहा है। इससे साफ है कि अशोक सिद्धार्थ का षड्यंत्र अभी जारी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने पार्टी व मूवमेंट के हित में जो कड़े फैसले लिए हैं, उनसे फायदा हो रहा है और डॉ. आंबेडकर एवं बसपा संस्थापक कांशीराम का अधूरा कारवां रफ्तार पकड़ रहा है।

मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद खत्म

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीती 3 सितंबर को पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी संगठन के राज्यों को तीन सेक्टर में बांटा गया था। सेक्टर 1 में यूपी व उत्तराखंड राज्य शामिल किए गए थे, जो मेरी देखरेख व दिशा-निर्देशन में पार्टी प्रदेश कार्यालय से सीधे देखे जा रहे हैं। बाकी राज्यों में जहां पार्टी का संगठन है, उन्हें दो सेक्टर में बांटा था। साथ ही मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद भी बनाया गया था, जो खत्म कर दिया गया है। अब सेक्टर 2 और 3 के केंद्रीय प्रभारी हर डेढ़ महीने में दिल्ली पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को अपनी प्रगति रिपोर्ट देंगे। आनंद उनके सेक्टरों में भी जाएंगे, फिर अपनी रिपोर्ट मुझे देंगे। मैं सीधे फोन पर भी सेक्टर प्रभारियों से रिपोर्ट लेती रहूंगी। बता दें कि मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया था।

ब्रिक्स में कूटनीतिक उपलब्धि

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : AI image
उन्होंने कहा कि दिल्ली के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 'नई दिल्ली घोषणा पत्र' सर्वसम्मति से जारी होना आपसी सूझबूझ एवं कूटनीतिक उपलब्धि से कम नहीं है। यह देशों के बीच आपसी संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जगाने वाला भी है। स्वतंत्र फलस्तीन देश का एकजुट समर्थन तथा पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए आतंकवाद से निपटने की प्रतिबद्धता पर भारत के दृष्टिकोण को समर्थन मिलना सराहनीय है। चीन के साथ मतभेद को विवाद नहीं बनने देने तथा एक-दूसरे को पार्टनर समझने के दृष्टिकोण के कितने अच्छे नतीजे निकलेंगे, यह आने वाले समय में पता चलेगा। दोनों देशों के बीच सीमा का मुद्दा भी जितना जल्द सुलझ जाए तो उचित होगा।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों की मांगों पर सरकार करे विचार

उन्होंने कहा कि प्रदेश के करी 58 हजार पंचायत सहायक अपना मानदेय बढ़ाकर सम्मानजनक करने तथा संविदा की बजाय स्थायीकरण आदि मांगों को लेकर कांशीराम ग्रीन ईको गार्डन के पास आंदोलनरत हैं। सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार अवश्य करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें