फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म व सामाजिक संयोग से व्यापार में सुगमता संभव

Mon, 26 Feb 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो हिमाशु राय
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ के प्रो. हिमांशु राय ने कहा है कि सही व्यवसाय केवल अध्यात्म और सामाजिक संयोग से ही संभव है। स्वयं की चेतना को जागरूक करना ही अध्यात्म है। जिस काम में लज्जा, भय और शंका न हो वही काम सही है।

विज्ञापन


वे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज लखनऊ में ‘व्यापारिक तालमेल बढ़ाने में सामाजिक, आध्यात्मिक व तकनीकी आयाम का महत्व’ विषयक राष्ट्रीय कांफ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

ह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन राधा ने कहा कि अध्यात्म ही जीवन का आधार है। यदि अध्यात्म और व्यापार आपस में तालमेल बिठा लें तो व्यापारिक आयाम को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभ्य व सुसंस्कृत समाज अध्यात्म की ही देन है। उसी समाज में उन्नत व्यापार फल-फूल सकता है। एसवाई सिद्दीकी ने कहा कि व्यापार जगत को अध्यात्म से जुड़ना होगा तभी किसी समाज में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन


समापन सत्र को शरद सिंह, विजय सिन्हा, संजय सिंह, डॉ. सीएम द्विवेदी, प्रो. भरत राज सिंह, टीपी सिंह ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें