फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार टेंपो पलटा, पांच यात्री घायल

Sun, 02 Apr 2023 05:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को सवारियां बैठाकर बछरावां की तरफ जा रहा तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। इससे उस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरचंदपुर कस्बे में दोपहर करीब 12 बजे टेंपो संवारियां भरकर बछरावां की तरफ जा रहा था। कुछ दूरी जाने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार रंजना (26) निवासी ओदर, अनीता (60) निवासी टेरी, सीता (50) निवासी गंगागंज, आकृति (11) निवासी चुरुआ तथा अभिषेक शुक्ला (16) निवासी डिघोरा घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि चालक सगीर अहमद को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें