फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो से टकराई तेज रफ्तार कार, सात घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल लोग।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना इलाके में शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। आशियाना पुलिस ने सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शीला देवी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


आशियाना के बंगला बाजार स्थित रविखंड निवासी विष्णु कुमार के मुताबिक, दो दिन पहले उनकी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गोंडा से रिश्तेदार आए थे। शनिवार तड़के सभी लोग चारबाग रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक हुसैनगंज निवासी अरबाज और विष्णु के रिश्तेदार उर्मिला देवी (60), माही (18), शीला देवी (48), सुमन (25), नंदिनी (55) और वेद (6) घायल हो गए। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि घायलों के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार चालक गोरखपुर निवासी शलभ पांडेय को हिरासत में ले लिया गया है। विष्णु कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त कार चालक शराब के नशे में था।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

हादसे में घायल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें