फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, श्रमिक की मौत, सात घायल

Sun, 26 Jul 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जगन्नाथ की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा कस्बे में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में श्रमिक जगन्नाथ (57) की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के अटरिया कुम्हारन पुरवा निवासी जगन्नाथ के बेटे बृजेश ने बताया कि पिता मजदूरी कर ऑटो से लौट रहे थे। इटौंजा कस्बे के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक राकेश कुमार और जगन्नाथ सहित सात सवारियां घायल हुईं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में जगन्नाथ को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। चालक राकेश का इटौंजा सीएचसी में इलाज हुआ। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जगन्नाथ के परिवार में पत्नी उमा, चार बेटियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें