फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकनृत्य संग बॉलीवुड गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
गीत प्रस्तुत करतीं प्रतिभागी।
विज्ञापन
लखनऊ। अवध शिल्प ग्राम में चल रही ओडीओपी प्रदर्शनी की सांस्कृतिक संध्या में रविवार को लोकनृत्य और बॉलीवुड गीतों का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नृत्यांचल डांस अकादमी के कलाकारों के लोकनृत्य से हुई। आंचल सिंह के निर्देशन में रिया मोदी, आयुषी सिंह और खुशी सिंह ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मुसाफिर अंशुमान मौर्य ने वादा कर ले साजना... गाया तो श्रोता झूम उठे। यशी सोनी ने सोलह बरस की..., अनुष्का शुक्ला ने अलबेला साजन... और मानस शर्मा ने बम लहरी... गीतों से समा बांधा। इसके अलावा सृष्टि सिंह और पवन कुमार ने कथक और भरतनाट्यम का अद्भुत फ्यूजन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को अभिभूत कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें