फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वास्थ्य शिविरों में उमड़े मरीज, कराई आंखों की जांच

विज्ञापन
दरोगा का बीपी नापती महिला।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगे। द मदद सहयोग गाइडेंस फाउंडेशन की तरफ से सहादतगंज में चिकित्सा शिविर लगा। यहां 120 लोगों ने जांच कराई। टीम में डॉ. अमन नकवी, डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. मोहम्मद वसीम, डॉ. फरीना फातिमा, डॉ. फाईक अहमद मौजूद रहे। कोतवाली के पुलिसकर्मियों की जांच की गई। यहां सम्मानित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। नगराम के पालखेड़ा गांव में भी स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें ओपी चौधरी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने शिविर में नेत्र, गुर्दा, मूत्र रोग व मेडिसिन संबंधित 400 मरीजों की जांच करके दवा वितरित की।
विज्ञापन




निशुल्क क्लीनिक का किया उद्घाटन

केजीएमयू के प्रो. नईम अहमद ने इंदिरानगर के लोकेश नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास महिलाओं के लिए जन कल्याण क्लीनिक का उद्घाटन किया। इसमें सभी महिलाओं व लड़कियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष काजी अहमद रजा ने बताया क्लीनिक में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। क्लीनिक रविवार को छोड़कर, सप्ताह में छह दिन, सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें