फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल वॉल्वो

Thu, 31 Oct 2013 12:50 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से चलने वाली सभी वॉल्वो में सीटें छह नवंबर तक फुल हैं। हालांकि चार नवंबर को कुछ सीटें खाली मिल सकती हैं लेकिन दिल्ली जाने वाली बस में एक भी सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल वॉल्वो का संचालन शुरू करने का ऐलान किया गया है।

एक वॉल्वो तो शुरू हो भी गई है, जबकि एक का संचालन बृहस्पतिवार से होगा।
 लखनऊ स्थित आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली, गोरखपुर एवं वाराणसी सहित अन्य महानगरों के लिए चलने वाली वॉल्वो पर निगरानी रखने वाले आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि दिवाली के चलते 31 अक्टूबर से छह नवंबर तक लखनऊ से चलने वाली वॉल्वो में सीटें फुल हो चुकी हैं।

बस दिवाली के दिन चार नवंबर को कुछ वॉल्वो में सीट खाली हैं, लेकिन दिल्ली जाने वाली वॉल्वो में यह सीट भी खाली नहीं हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार रात 9:30 बजे से एक दिल्ली स्पेशल वॉल्वो  का संचालन शुरू किया गया है। जबकि इसके अतिरिक्त रात आठ, साढ़े आठ, नौ और दस बजे चार अन्य वॉल्वो तय समय से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार से रात 10:30 बजे एक अन्य स्पेशल वॉल्वो का संचालन लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली स्पेशल वॉल्वो में यात्री सफर के लिए सीट आरक्षित करा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें