फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली से छठ तक 936 फेरों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को अब त्योहारों और बड़े आयोजनों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से बार-बार अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। होली से छठ तक के लिए 936 फेरों में ट्रेनें चलाने के लिए कह दिया गया है। अब मांग के अनुरूप ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे तीनों मंडलों से 15 रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों में मांग के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की अधिसूचना जारी होती है। ट्रेनों के लिए संबंधित रेलवे जोनों को बोर्ड से अनुमति लेनी पड़ती है। कई बार स्पेशल ट्रेन चलाने के महज दो या तीन दिन पहले ही अनुमति मिल पाती है। इससे यात्रियों को रिजर्वेशन करवाने तक का समय नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें