फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे व गोरखपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे, गोरखपुर के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ से गोरखपुर व पुणे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05070 ऐशबाग-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन ऐशबाग से 13 नवंबर से शाम 4:25 बजे रवाना होकर बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, पचपेड़वा, बढ़नी, सूरतगढ़, नौगढ़, आनंद नगर रुकते हुए रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 05069 गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से तड़के 3:45 बजे रवाना होकर ऐशबाग 10:40 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में सात साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान कोच, चार जनरल, दो थर्ड एसी और दो एसी चेयरकार, दो पावर कार कोच होंगे।
वहीं, 02031 पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 14 से 21 नवंबर तक तथा 02032 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल ट्रेन 16 से 23 नवंबर के बीच चलेगी।
पुणे से ट्रेन शाम 4:16 बजे रवाना होकर अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर होते हुए लखनऊ शाम 5:20 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन रात 1:15 बजे रवाना होगी। लखनऊ दूसरे दिन सुबह 7:40 बजे तथा तीसरे दिन सुबह 8:05 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में 11 स्लीपर, चार थर्ड एसी, चार जनरल कोच, सेकंड एसी और दो एसएलआरडी कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के रंगपाड़ा से भी ट्रेन
असम के रंगपाड़ा से लखनऊ के लिए बुधवार सुबह ट्रेन चलाई गई है। रंगपाड़ा नार्थ में कई जिलों के यात्री फंसे थे। अवध असम स्पेशल में लंबी वेटिंग के कारण ये लखनऊ नहीं आ पा रहे थे। इन यात्रियों की सुविधा के लिए 05605 स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। यह रंगिया, न्यू बोंगाई गांव, न्यू जलपाईगुड़ी, बरौनी और गोरखपुर के रास्ते गुरुवार शाम 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 8:02 बजे बरेली और 8:30 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें