छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इसकी समय सारिणी पर आला अधिकारी मंथन कर रहे हैं। जल्द ही गाड़ियों की सूची जारी कर दी जाएगी। दीपावली के बाद 20 नवंबर को छठ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Shutterstock
राजधानी में पूर्वांचल और बिहार के हजारों लोग रहते हैं। जो प्रतिवर्ष छठ पर घर जाते हैं। इनकी सुविधा के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल गाड़ियों को चलाने का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उम्मीद है कि छह जोड़ी से अधिक स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी। इसमें जनरल से एसी बोगी में सफर करने वाले मुसाफिरों का ख्याल रखा जाएगा।
4 of 5
- फोटो : File Photo
जबकि लखनऊ से पटना के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस का 20, 21 और 22 नवंबर को स्लीपर क्लास में वेटिंग 56, 65, 83 और थर्ड एसी में 33,45, 41 चल रही है। कमोबेश यही स्थिति दिल्ली से मालदा टाउन के बीच चलने वाली ट्रेन की भी है।