फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच से दस घंटे लेट चल रहीं स्पेशल ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। ट्रेनें पांच से दस घंटे की देरी की शिकार हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूलरूप से सिवान निवासी बादशाह सिंह नई दिल्ली में काम करते हैं। वह पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए गांव गए थे। उन्हें शनिवार को नैाकरी जॉइन करनी थी। उन्होंने 02563 नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का टिकट लिया। ट्रेन को शनिवार सुबह 5:10 बजे पहुंचना था, लेकिन यह दस घंटे से ज्यादा की देरी से शाम 4:44 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंची। इससे उन्हें शनिवार को छुट्टी लगानी पड़ी। ऐसे ही अन्य यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन नंबर 02569 नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 04209 लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल सात घंटे, 04013 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल साढ़े तीन घंटे, 02570 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल तीन घंटे, 02564 दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच घंटे, 04214 आनंद-विहार अयोध्या कैंट स्पेशल पांच घंटे व 01079 दादर-गोरखपुर स्पेशल तीन घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें