फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर ठगों ने चार से ठगे 8.11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों के 8.11 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने कैसरबाग, तालकटोरा, विभूतिखंड और जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कैसरबाग निवासी डॉ. ज्योति आहूजा ने बताया कि 11 जनवरी से 14 जनवरी के बीच उनके बैंक खाते से ठगों ने 3.34 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने किसी को न तो ओटीपी बताया और न ही कोई और जानकारी दी। इसी तरह ठगों ने तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लाॅक के रहने वाले आनंद किशोर सक्सेना के खाते से 2.28 लाख और गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी रितेश शर्मा के 47.50 लाख रुपये निकाल लिए। तीनों पीड़ितों को बैंक जाने पर घटना की जानकारी हुई। इसके अलावा जानकीपुरम के तिवारीपुरम में रहने वाले महेंद्र सिंह से फ्लाइट के टिकट के नाम पर दो लाख की ठगी हो गई। संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों के मुताबिक साइबर सेल सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें