लखनऊ। यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन एक फेरे के लिए बढ़ा दिया गया है। गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद से शुक्रवार को रात नौ बजे चलकर सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी और कानपुर सेंट्रल से होते हुए तीसरे दिन रात 12:58 बजे ऐशबाग, रात 1:07 बजे लखनऊ सिटी, रात 1:26 बजे गोमतीनगर और सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर से तीन मई को सुबह 8.30 बजे चलकर गोमतीनगर से दोपहर 12:52 बजे, लखनऊ सिटी से दोपहर 1:15 बजे, ऐशबाग से दोपहर 1:40 बजे होते हुए चार मई को शाम 5:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिसमें सेकेंड एसी के चार, थर्ड एसी के आठ, स्लीपर के छह व जनरल के दो कोच रहेंगे।