फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन दिल्ली–वाराणसी जं.–दिल्ली के बीच शनिवार और रविवार को एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04032 दिल्ली–वाराणसी जं. विशेष एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को रात 9:10 बजे दिल्ली से चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ सुबह 6:30 बजे और फिर अयोध्या कैंट, जौनपुर जंक्शन होते हुए दोपहर तीन बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04031 वाराणसी–दिल्ली स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर को वाराणसी से रात 8:15 बजे रवाना होकर इन स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 2:10 बजे तथा सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें