फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुलाई से गांधीधाम के लिए स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच से गांधीधाम के लिए स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

लखनऊ। गांधीधाम से भागलपुर के लिए वाया लखनऊ वीकली स्पेशल ट्रेन पांच जुलाई से शुरू होगी। ट्रेन से गांधीधाम व भागलपुर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 09451 गांधीधाम भागलपुर वीकली स्पेशल ट्रेन पांच जुलाई से 16 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से शाम 5.40 बजे रवाना होगी और अगली रात 1.25 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां से 1.35 बजे रवाना होकर अगली रात सवा आठ बजे भागलपुर पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09452 आठ जुलाई से 19 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को भागलपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर रात सवा बारह बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना होगी और अगली सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल की बोगियां होंगी। ट्रेन कुल 14 फरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें