00
पांच से चलेगी मुम्बई स्पेशल
लखनऊ। लखनऊ से मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से पांच जुलाई को स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। जनसम्पर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि चार जुलाई को मुम्बई सेंट्रल से लखनऊ जंक्शन के लिए ट्रेन नंबर 09013 मुम्बई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन स्पेशल शाम 7.35 बजे छूटकर अगली रात 8.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जुलाई तक चलेगी। वापसी में लखनऊ जंक्शन से ट्रेन नंबर 09014 पांच जुलाई से 27 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.35 बजे रवाना होकर अगली रात 11 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी व स्लीपर की बोगियां होंगी।