फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से बांद्रा के लिए चलेगी ट्रेन, यात्रियों को सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से चलेगी, इससे मुम्बई के यात्रियों को राहत होगी। 05181 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 13 अप्रैल को गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से रात 8 बजे होते हुए तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस रात 01:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05182 बांद्रा गोरखपुर स्पेशल 15 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 09:10 बजे छूटकर गोरखपुर दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सूरत के लिए चलेगी ट्रेन
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05183 गोरखपुर-सूरत विशेष गाड़ी 14 अप्रैल को गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर ऐशबाग से रात 8 बजे छूटकर सूरत अगली रात 8:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 15 अप्रैल को सूरत से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से रात 12:25 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी। साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा शयनयान श्रेणी के 06 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें