फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 अक्तूबर से शुरू होगा। ट्रेन 01079 मुंबई-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल 16 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यह मुंबई से रात 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 गोरखपुर-मुंबई फेस्टिवल स्पेशल 18 अक्तूबर से 18 नवंबर तक रोजाना गोरखपुर से चलेगी। यह दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर शाम 7:55 बजे लखनऊ और कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक, कल्याण होते हुए अगली रात 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में 11 शयनयान, पांच जनरल, चार थर्ड एसी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें