थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामले की जांच शुरू करने का आदेश पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दे दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस मामले की पूरी जांच के लिए डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। तमाम पहलुओं पर जांच करने के बाद सुमन अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सफेदपोश व रसूखदार के बुलावे पर आई थी युवती
कोरोना संक्रमण से मृत युवती थाईलैंड से लखनऊ खुद ब खुद नहीं पहुंची है। सूत्रों की मानें तो इससे राजधानी के रसूखदार व्यापारी जुड़े हैं। चर्चा इस बात की भी है कि युवती की मुलाकात किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी से कराई जानी थी। थाई युवती को किसी प्रशासनिक अधिकारी की डिमांड पर बुलाया गया था।
इस बात की चर्चा दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक गलियारों में होती रही। जिस सफेदपोश ने युवती को थाईलैंड से बुलाया था उसने अपने करीबी होटल मालिक के जरिए रुकने का इंतजाम कराया था। पुलिस की जांच में इस रसूखदार बिल्डर का भी नाम सामने आ जाएगा।