दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाए जाने की तैयारी है। इसी को लेकर शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
बैठक में दो अक्टूबर से 48 घंटे का सत्र बुलाने पर सहमति बनी। साथ ही महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष पर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें महात्मा गांधी के संस्मरण और विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही गरीबी उन्मूलन शिक्षा स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।