बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) की ओर से सोमवार को केसरीखेड़ा अनौरा रोड किनारे सि्थत मैरिज
लखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) की ओर से सोमवार को केसरीखेड़ा अनौरा रोड किनारे सि्थत मैरिज लॉन में सोमवार को विश्व शांति महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विश्व शांति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आयोजक आर्च बिशप डॉ. आरसी शेत ने कहा कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में भारत विश्व शांति का ध्वजवाहक बना है। यह आयोजन सबका साथ, सबका विकास और अखंड भारत की भावना को समर्पित है। महोत्सव में पास्टर अजय, पास्टर मनीष, पास्टर विनोद, डॉ. आर्थर कोकर, डॉ. सुनीता कोकर समेत लगभग 50 सेवक और एक हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। बच्चों ने नृत्य व गीतों की प्रस्तुति से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) की ओर से सोमवार को केसरीखेड़ा अनौरा रोड किनारे सि्थत मैरिज