डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी मरीजों को विशेष ट्रीटमेंट दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन मरीजों को खास तरजीह दी जाए। इमरजेंसी में तैनात रेजिडेंट डॉक्टरों की जिम्मेदारी होगी कि वे इसकी सूचना सभी अधिकारियों को दें। इन मरीजों के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता के साथ बातचीत की जाए जिस विभाग से संबंधित मरीज को बीमारी हो उसके विभागाध्यक्ष को सूचना दी जाए और प्रोटोकॉल के हिसाब से उनकी मदद करें। ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू आदि वार्ड में मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों से संवाद रखें।