नगर के कलाकार चौक सोंधी टोला निवासी सुधीर कुमार कश्यप की राम नाम से बनाई गई तस्वीर प्रदर्शनी का खास आकर्षण बनी है। सुधीर ने महज 70 दिनों में लाल, नीली और हरे रंग की बाल पेन से तैयार की 70 हजार राम नाम से पीएम मोदी की तस्वीर भारत के नक्शे के भीतर बनाई है।
सुधीर ने बताया कि वे नरेन्द्र मोदी के बहुत बड़े फैन हैं क्योंकि उनकी नीतियों और कड़े फैसलों का कोई सानी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी बहुत इच्छा है कि मंगलवार को 69वां जन्मदिन मनाने जा रहे पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर तस्वीर भेंट करें। इसके लिए प्रदेश के बड़े नेताओं से बात की जा रही है। दिनभर इस तस्वीर के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए भाजपाईयों का तांता लगा रहा।
हाल ही में इंटरनेशनल रेस्क्यू सरवाइवर सब्सपर्ट बियर ग्रिल्स के साथ लाइव शो में दिख चुके पीएम मोदी के इस अवतार को भी प्रदर्शनी में दिखाया गया है। विदेशों में मिले शांति तमाम सम्मानों के अलावा सरकारी योजनाओं और भारत के बदलते हाल को भी दिखाया गया है।
अनुच्छेद 370 के अलावा चर्चित योजनाएं सबको आवास, शौचालय की उपलब्धता, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, बैंक खाते, हर घर नल समेत तमाम विकासपरक योजनाओं को देखने के लिए प्रदेशभर से पहुंचे भाजपाईयों की भीड़ लगी रही।