जीआईएस और जी-20 के कार्यक्रम स्थल पर अंदर के घेरे में यूपी पुलिस के 500 सुपर कॉप को तैनात किया जाएगा। इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस के ये सुपर कॉप नेवी ब्लू ब्लेजर, सफेद शर्ट और ग्रे रंग की ट्राउजर में नजर आएंगे। कान में ब्लूटूथ के अलावा इनके पास शॉर्ट वेपन होगा।
एडीसीपी पूर्वी सय्यद मो. अली अब्बास ने बताया कि कमिश्नरेट के फुर्तीले, कम उम्र वाले महिला और पुरुष को इसके लिए चुना गया है। सिपाही, दारोगा और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस कर्मियों को इस टीम में रखा गया है। इन्हें अंग्रेजी और हिंदी का अच्छा ज्ञान है जो विदेशी मेहमानों से बेहतर तरीके से संवाद कर सकेंगे। इस टीम के प्रभारी एसीपी स्तर के अधिकारी हैं और पर्यवेक्षण में एडीसीपी को रखा गया है।