फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सभी वार्डों में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को नगर निगम पूरे शहर में विशेष स्वच्छता एवं प्रमुख स्थलों पर पौधरोपण अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर के सभी 110 वार्डों में सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, प्रमुख मार्गों, बाजारों, सरकारी परिसरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। गोमती तटों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें