फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी का आरोप लगाने वाले हज यात्रियों का सामान पहुंचा एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जेद्दा से मंगलवार दोपहर को लौटे जिन 65 हज यात्रियों ने सामान चोरी होने का आरोप लगाया था, उनका लगेज देर शाम दूसरी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच गया। हज कमेटी उत्तर प्रदेश ने यह स्थिति स्पष्ट की है। इससे पहले एयरपोर्ट पर हज यात्रियों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन


हज कमेटी यूपी के सचिव मो. तारिक ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को जेद्दा से आई उड़ान में यात्रियों और सामान का वजन अधिक था। पायलट के अनुरोध पर दो डिब्बे जेद्दा में ही उतार दिए गए थे। इस कारण दोपहर 1:30 बजे लखनऊ पहुंचे 423 में से 65 यात्रियों को सामान नहीं मिल सका था। शाम की उड़ान से इनका सामान लखनऊ भेजा गया। सामान सुरक्षित हवाई अड्डे पर रखा है। संबंधित विमानन कंपनी इसे यात्रियों के घर तक पहुंचाएगी। यात्री खुद भी हवाई अड्डे से सामान ले सकते हैं। उधर, विवाद के बीच लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एलआईएएल) ने स्पष्ट किया है कि समस्या संबंधित एयरलाइन फ्लाइनस की बैगेज हैंडलिंग व्यवस्था से जुड़ी थी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि उसने यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई और स्थिति को नियंत्रित रखा। एलआईएएल ने कहा कि बैगेज हैंडलिंग, डिलीवरी और मुआवजे की जिम्मेदारी एयरलाइन और उसकी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की होती है।



चोरी के आरोपों को बताया गलत

तारिक ने लगेज खोलकर सामान चोरी किए जाने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों के तहत परफ्यूम, तेल और आबे जमजम जैसे तरल तथा ज्वलनशील पदार्थों पर रोक है। हज यात्रा से पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाती है। जेद्दा हवाई अड्डे पर प्रस्थान के समय सुरक्षा जांच में प्रतिबंधित वस्तुएं निकाल ली जाती हैं। इसी वजह से कुछ यात्रियों को सामान गायब होने की आशंका हुई।
विज्ञापन






हेल्पडेस्क बनाई, 17 सहयोगी तैनात

प्रदेश से हज पर गए करीब 18 हजार लोगों की वापसी का दौर शुरू हो गया है। करीब 200 हज यात्री वापसी कर चुके हैं। करीब 5000 हजार और यात्रा पूरी कर लखनऊ पहुंचेंगे। मो. तारिक ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान इनकी सहायता के लिए बृहस्पतिवार से हज कमेटी हेल्पडेस्क शुरू करेगी। यहां दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 17 सहयोगी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें